अब पंजाब सरकार पेपर लीक में फंसी



 केंद्र सरकार को पेपर लीक मामले में घेरने के बाद अब पंजाब में आप पार्टी की सरकार पेपर लीक आरोप में फंस गई है। पिछले दिनों हुई फार्मासिस्ट और कृषि विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर बवाल चल रहा है। विपक्षी पार्टियों ने अब आप पार्टी की घेराबंदी करने की तैयारी कर ली है। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। केवल नकल कर रहे माफिया को पुलिस ने पकड़ा है। बहरहाल कुछ भी हो, लेकिन बैक फुट पर लौटी बीजेपी को एक नया मुद्दा मिल गया है। विदित है कि भाजपा पहले ही जंतर मंतर पर हुए आंदोलन में आप पार्टी के नेताओं के शामिल होने का आरोप भी लग चुकी है।

Post a Comment

0 Comments